Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी
पंजाब Trending

युवती को किडनैप करने के आरोप में केस दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी की एक कॉलोनी से 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर किडनैप करने के आरोप में पुलिस ने वार्ड नंबर 9 निवासी राहुल के खिलाफ धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज किया है, जो फिलहाल फरार है। जांच अधिकारी बरिंदर सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता ने शिकायत में बताया कि लड़की 21 जनवरी को घर से बाजार तक सामान लेने गई थी और वह वापस नहीं आई। उन्होंने अपने तौर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। अब उन्हें पता चला कि उक्त आरोपी उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने पिता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

0 Comments