Friday, 06 November 2026
Breaking News
जीनस इनोवेशन ने हरियाणा में पहुँच बढ़ाने के सिलसिले में सोनीपत के करीब 50 डीलर्स के साथ की बैठक मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई
पंजाब Trending

राजस्व पटवारी, उसका निजी साथी 40,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के मकसद से पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राजस्व हलका पांछटा, जि़ला कपूरथला में तैनात एक राजस्व पटवारी सोढी सिंह और उसके प्राईवेट साथी कुलविन्दर कुमार, निवासी सुभाष नगर फगवाड़ा को 40,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पटवारी और उसके निजी साथी को शिवराज राणा निवासी सतनामपुरा, फगवाड़ा की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से सम्पर्क कर आरोप लगाया कि उक्त पटवारी और उसके साथी ने शिकायतकर्ता के पिता के नाम पर ज़मीन की रजिस्ट्रेशन और इंतकाल दर्ज करने के बदले 70,000 रुपए की रिश्वत की माँग की है।
उस शिकायत की प्राथमिक पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी पटवारी और उसके साथी को शिकायतकर्ता से पहली किस्त के तौर पर 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ़्तार कर लिया और रिश्वत की रकम दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में बरामद कर ली गई।
उन्होंने बताया कि दोनों दोषियों के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

0 Comments