Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

राजस्व पटवारी और उसका करिन्दा 5000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान आज ढंडारी कलाँ, ज़िला लुधियाना में तैनात राजस्व पटवारी मनदीप सिंह और एक प्राईवेट व्यक्ति सोनी को 5000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी मनदीप सिंह को दलजीत सिंह निवासी कबीर नगर, लुधियाना शहर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया है कि उसकी माता के नाम पर रजिस्टर्ड प्लाट का रिकार्ड देने के बदले उक्त पटवारी और उसका करिंदा 5000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहे हैं। उसने आगे बताया कि वह दोषी मध्यस्थ को पहली किश्त के तौर पर 1000 रुपए पहले ही रिश्वत दे चुका है।
शिकायतकर्ता की इस सूचना की तस्दीक करने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और मुलजिम पटवारी और उसके मध्यस्थ को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के तौर पर 5000 रुपए रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो, आर्थिक अपराध शाखा, थाना लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।