Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

राजस्व पटवारी और उसका सहायक 7000 रुपए की रिश्वत लेते काबू

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान राजस्व हलका बैहणीवाल, मानसा में तैनात एक राजस्व पटवारी जगदेव सिंह और उसके सहायक अमरजीत सिंह को 7000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि दोषी पटवारी और उसके सहायक को शिकायतकर्ता रूप सिंह निवासी गाँव बैहणीवाल जि़ला मानसा की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। रूप सिंह ने ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया था कि उक्त पटवारी और उसका सहायक उसकी कृषि योग्य ज़मीन के राजस्व रिकार्ड में दरुसती करने के बदले 7000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि तथ्यों और असली सबूतों की पड़ताल के उपरांत बठिंडा यूनिट की विजीलैंस टीम ने दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दोनों मुलजिमों को गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी दोनों आरोपियों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।