Wednesday, 24 June 2026
Breaking News
नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया हरियाणा लोक भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस योगमय वातावरण से सराबोर हुआ सेक्टर-17, गूंजे स्वास्थ्य और साधना के मंत्र दूसरा 'स्वर्गीय रतन लाल कटारिया मेमोरियल नॉर्थ ज़ोन अंडर-14 कंबाइंड बॉयज़ एंड गर्ल्स क्रिकेट टूर्नामेंट' 24 जून से पंजाब के किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि उन्हें सही समय पर प्रेरित करने की जरूरत: सीईईडब्ल्यू रिपोर्ट
हिमाचल Trending

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए

Read in:Hindi

धर्मशाला, फेस2न्यूज:

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित छठे दीक्षांत समारोह के दौरान एक गरिमापूर्ण समारोह में दस मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।
राष्ट्रपति ने इस दीक्षांत समारोह के अवसर पर सभागार में उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि छात्र जीवन हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण चरण है, जो हमारे व्यक्तित्व के समग्र विकास और हमारी रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में सहायता करता है। हिमाचल प्रदेश ने एक छोटा राज्य होने के बावजूद भी शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़े राज्यों को रास्ता दिखाया है और जिसका श्रेय इस पहाड़ी राज्य के शिक्षकों को जाता है।
ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों और छात्रों की सुविधा के लिए शीघ्र ही केंद्रीय विश्वविद्यालय का अपना परिसर होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय का ध्येय स्वरोजगार और नवीन शिक्षा प्रदान करना रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 400 से अधिक छात्र पदक और डिग्री प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे यह भी पता चलता है कि इन वर्षों में विश्वविद्यालय ने प्रगति की है। उन्होंने कहा कि ज्ञान व्यवहारिक होना चाहिए, इससे जिम्मेदारी की भावना आती है, जो समाज में ज्ञान और एकता का मार्ग प्रशस्त करती है और एक मजबूत और श्रेष्ठ राष्ट्र के लिए राष्ट्रीयता की भावना जागृत करती है।
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.पी. बंसल ने राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शोध पर विशेष ध्यान देते हुए छात्रों को रोजगारन्मुख शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।