Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथारटी द्वारा खालसा महिला कालेज में कानूनी जागरूकता सैमीनार

Read in:Hindi

अबोहर, फेस2न्यूज ब्यूरो:
राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथारटी की पहलकदमी के साथ भाग सिंह हेयर खालसा महिला कालेज में कानूनी जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इस में राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथारटी मेंबर सचिव संतोष स्नेही मान ने विशेष तौर पर शिरकत की। पंजाब राज्य कानूनी सेवा अथारटी के मेंबर सचिव अरुण गुप्ता और जिला और सैशन जज फाजिल्का जतिन्दर कौर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कानूनी सेवा अथारटी मेंबर सचिव संतोष स्नेही मान ने कालेज की छात्राओं को शिक्षा के सहारे आर्थिक आत्मनिर्भरता हासिल करने, खुद के फैसले आप करने के योग्य होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज लड़कियाँ हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज की सोच में भी बदलाव आ रहा है। महिलाओं के लिए चुनौतियां कम नहीं है परन्तु हमें हौसले के साथ इन चुणोतियों को हल करना है। उन्होंने लड़कियों की पढ़ाई पर विशेष जोर दिया।
इस से पहले संतोष स्नेही मान ने कालेज में कानूनी सहायता क्लीनिक का उद्घाटन किया। इस मौके पंजाब कानूनी सेवा अथारटी के मेंबर सचिव अरुण गुप्ता ने कानूनी सहायता कैसे प्राप्त करनी है और किस किस को कानूनी सहायता मिल सकती है, बारे जानकारी दी। उन्होंने पीडित मुआवजा स्कीम बारे भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस स्कीम के अंतर्गत पिछले साल पंजाब में 15 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया गया है। इससे पहले बलजिंदर सिंह मान सी जी एम मोहाली ने लोक अदालतों के महत्व बारे जानकारी दी और बताया कि लोक अदालतों द्वारा झगड़े का स्थायी हल हो जाता है और इसमें किसी भी पक्ष की जीत जा हार नहीं होती है। उन्होंने जनोपयोगी स्थायी लोक अदालत बारे भी जानकारी दी। सचिव जिला कानूनी सेवा अथारटी अमनदीप सिंह ने सबका स्वागत और कालेज प्रिंसिपल डा. हरप्रीत कौर ने धन्यवाद किया। इस मौके अबोहर के एसडीजेएम अनीश गोयल, जज अर्जुन सिंह संधु, जज रुबीना जोसन, जज राजन अनेजा, जज जसप्रीत कौर, जज लखबीर सिंह, कालेज के चेयरमैन गुरलाल सिंह बराड़ भी उपस्थित थे।

0 Comments