Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

रिश्वत के आरोप में विजीलैंस द्वारा सहायक लाईनमैन के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने जालंधर में तैनात पी.एस.पी.सी.एल. के एक सहायक लाईनमैन (ए.एल.एम) को 75,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि पी.एस.पी.सी.एल. के कार्यालय गाँव बडि़ंग, जालंधर में तैनात ए.एल.एम अमृत लाल मोदी को बलवीर कौर निवासी गाँव तल्लण, जि़ला जालंधर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के वाट्सऐप नंबर पर अपनी दर्ज करवाई शिकायत में दोष लगाया था कि उक्त लाईनमैन पहले ही उसके घरेलू बिजली बिल के निपटारे के लिए तीन किस्तों में 75,000 रुपए ले चुका है, परन्तु उसके बिजली बिल का निपटारा नहीं किया गया।
शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि दोषी ए.एल.एम ने उसे रिश्वत की रकम वापस करने के लिए 50,000 रुपए का चैक भी दिया था, परन्तु बैंक द्वारा यह चैक रद्द कर दिया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की जांच के दौरान दोष सही साबित हुए और मुलजि़म ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसके इकबालिया बयान के आधार पर जालंधर से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उक्त दोषी सहायक लाईनमैन के खि़लाफ़ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उन्होंने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना जालंधर में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

0 Comments