Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

रिश्वत मांगने वाला सी. डी. पी. ओ. अजनाला निलंबित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आंगनवाड़ी वर्कर से रिश्वत मांगने और तंग करने के दोष में सी. डी. पी. ओ. अजनाला जसप्रीत सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की अजनाला के नज़दीक गाँव करीमपुरा की आंगनवाड़ी वर्कर अमनदीप कौर की तरफ से आरोप लगाए गए थे कि जसप्रीत सिंह सी. डी. पी. ओ. उसकी बदली करवाने के लिए रिश्वत मांगता था और बिना वजह उसको तंग और परेशान करता था। जिस कारण आंगनवाड़ी वर्कर की तरफ से इस्तीफ़ा दे दिया गया था।
महिला एवं बाल विकास मंत्री ने यह भी बताया कि आंगनवाड़ी वर्कर ने बताया कि यह अधिकारी एक सुपरवाइज़र के द्वारा उससे रिश्वत की माँग करता था। जिस कारण उनकी तरफ से इस अधिकारी को तुरंत निलंबित किया गया है।

0 Comments