Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

रिश्वत लेते सहायक सब इंस्पेक्टररंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को अपनी भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान बटाला पुलिस जिले में एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई) बलदेव राज, इंचार्ज पुलिस चौकी दिआलगढ़ को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिस अधिकारी को गुरप्रीत कौर निवासी मेहता ज़िला गुरदासपुर की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया कि उक्त पुलिस अधिकारी ने अदालत में उसके हक में गवाह के बयान दर्ज करवाने के लिए 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी क्योंकि उसके खि़लाफ़ पहले ही पुलिस केस दर्ज है।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो की टीम की तरफ से दोषी पुलिस अधिकारी को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से पहली किश्त के तौर पर 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुये मौके पर ही काबू कर लिया गया।
इस सम्बन्धी दोषी एएसआई के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।