Sunday, 20 September 2026
Breaking News
उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज
पंजाब Trending

रिश्वत लेने के दोषी पाए गए 8 मुलजिमों को सज़ाएं और जुर्माने

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम दौरान नवंबर महीने के दौरान रिश्वत लेने सम्बन्धी 7 अलग-अलग मामलों में 9 सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है, जिनमें दो डॉक्टर, दो बिजली कर्मचारी और दो पुलिस कर्मचारी शामिल थे।
इसके अलावा 6 आपराधिक मामले भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें 14 मुलजिम शामिल हैं।
आज यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने हर क्षेत्र में सार्वजनिक सेवकों और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। उन्होंने खुलासा किया कि इस समय के दौरान विशेष अदालतों ने विजीलैंस ब्यूरो द्वारा दायर किए और लड़े गए 7 मामलों का फ़ैसला सुनाया, जिनमें 8 अधिकारियों/कर्मचारियों को दोषी ठहराते हुए 3 साल से 7 साल तक की कैद और 10,000 से 60,500 रुपए तक के जुर्माने की सजा सुनाई है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि लुधियाना के विशेष जज की अदालत द्वारा रिश्वतखोरी के एक केस का फ़ैसला सुनाते हुए सेवा केंद्र, लुधियाना में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर हरकिन्दर सिंह को 4 साल की कैद और 10,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी तरह अतिरिक्त सैशन जज, फिऱोज़पुर की अदालत ने रिश्वतखोरी के एक केस में फिऱोज़पुर शहरी थाने में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर मेजर सिंह को दोषी करार देते हुए 4 साल की कैद और 10 हज़ार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है।
इसके अलावा बरनाला की अदालत ने रिश्वतखोरी के दो मामलों का फ़ैसला किया है, जिसमें नवल किशोर, जूनियर इंजीनियर, पावरकॉम और चरनजीत सिंह सहायक सब-इंस्पेक्टर, थाना बरनाला को दोषी करार देते हुए 4 साल की कैद और 20,000-20,000 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इसी तरह अतिरिक्त सैशन जज, एस.बी.एस. नगर की अदालत ने रिश्वतखोरी के एक केस का फ़ैसला सुनाया है, जिसमें महतपुर, जि़ला एस.बी.एस. नगर में तैनात पटवारी नन्द लाल को दोषी करार देते हुए 3 साल की कैद और जुर्माने की सजा सुनाई है।
उन्होंने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि अतिरिक्त सैशन जज एस.ए.एस. नगर की अदालत ने रिश्वतखोरी के दो अलग-अलग मामलों का फ़ैसला सुनाया है, जिसमें अजीत सिंह लौंगिया, नायब तहसीलदार, श्री फतेहगढ़ साहिब को दोषी करार देते हुए 5 साल की कैद और 50 हज़ार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। इसके अलावा सुरिन्दरपाल सिंह सुपरीटेंडैंट इंजीनियर पंजाब मंडी बोर्ड और लाभ सिंह सुपरीटेंडैंट पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड एस.ए.एस. नगर को 7-7 साल की कैद और 60,500 रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने नवंबर महीने के दौरान अलग-अलग अदालतों में 17 विजीलैंस मामलों के चालान पेश किए हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार के मामलों की गहराई से जांच करने के लिए 5 विजीलैंस पड़तालें भी दर्ज की हैं।