Friday, 28 August 2026
Breaking News
विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस
पंजाब Trending

रेजिडेंशियल वेलफ़ेयर सोसाइटी ने लगाया रक्तदान कैम्प

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
तारा एस्टेट रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा प्रधान सचिन सेठी की अध्य्क्षता में समाजसेवी संस्था श्री बालाजी मानव सेवा समिति के सहयोग से कॉलोनी के श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में एक रक्तदान कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ आम आदमी पार्टी अबोहर के नेता कुलदीप कुमार, दीप कंबोज के भाई विजय कंबोज द्वारा रक्तदान करके किया गया। इस अवसर पर महिलाओं सिमरन सेठी, सेजल सेठी, ललिता अग्रवाल व पूनम मोदी ने भी रक्तदान किया।इ स रक्तदान कैम्प में तारा एस्टेट कॉलोनी निवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया। सिविल अस्पताल ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र किया।इस अवसर पर विजय कंबोज ने तारा एस्टेट रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैम्प इलाके की सभी कॉलोनियों एवं गांवो ढाणियों में भी लगने चाहिए।उन्होंने कहा कि रक्तदान एक ऐसा महादान है जिसमे आपके द्वारा दिया गया ब्लड किसी इंसान की जिंदगी बचा सकता है जो कि छोटा बच्चा भी हो सकता है, कोई युवा अथवा बुजुर्ग भी, इसलिए सबको रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
शिविर को सफल बनाने में तारा एस्टेट रेजिडेंशियल वेलफ़ेयर सोसाइटी के अध्य्क्ष सचिन सेठी, जोगिंदर बजाज,सौरभ मोदी, प्रेम गोयल, नितिन गोयल, अनुज अग्रवाल एवं श्री बालाजी मानव सेवा समिति के प्रमुख रजत लूथरा व अंकुश छाबड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों एवं तारा एस्टेट निवासियों और सिविल अस्पताल ब्लड बैंक टीम का पूरा सहयोग रहा।