Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

रेलगाड़ी से कटकर युवक ने की आत्महत्या

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
बीती रात करीब 2:00 बजे अबोहर श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक पर गांव हरिपुरा स्टेशन के नजदीक करीब 20 वर्षीय युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता चलते ही जीआरपी के भजनलाल और बधावा सिंह मौके पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल के बाद संस्था नर सेवा नारायण सेवा को सूचित किया। सूचना मिलते ही सोनू व बिट्टू नरूला देर रात को 3:00 बजे मौके पर पहुंचे तथा मृतक के शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी।