Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत
पंजाब

लकड़ियां काटने वालों पर चला वन विभाग का डंडा, तीन लाख से अधिक जुर्माना

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
वन रेंज अधिकारी हेमंत मल्ही ने बताया कि लकड़ियां काटने के जुर्म में 2022-23 में अब तक सैकड़ों चालान काटते हुए 3 लाख रुपए से भी अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है। इनमें से दो पर मामले भी दर्ज करवाए गए हैं और अनेकों वाहनों को जब्त किया गया है। अब तक शहीद भगत सिंह हरियावल लहर के अंतर्गत 115 त्रिवेणियां भी लगाई जा चुकी है जबकि अलग-अलग गांवों में 6 पवित्र नानक बगीचियां भी लगाई गई है, जिसमें रस्मी एवं अलोप हो रहे पौधे लगाकर लोगों को जागरूक भी किया गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन महीनों में और भी पौधे लगाएं जाएंगे, ताकि प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को शुद्ध बनाया जा सके। वन रेंज अधिकारी हेमंत मलही ने कहा कि इसके अलावा तालाब विकसित करना भी विभाग की प्रमुख प्राथमिकता है और क्षेत्र को आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए यहाँ सहूलियत प्रदान करने पर ज़ोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों सर्दी के मद्देनजर वृक्ष काटने लोग आते हैं, परंतु विभाग द्वारा समय-समय पर गश्त की जा रही है और वृक्ष कटने से बचाए जा रहे हैं। उन्होंने वृक्ष काटने वाले लोगों से बाज आने चेतावनी दी है अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

0 Comments