Sunday, 07 June 2026
Breaking News
एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील
पंजाब Trending

लाइफ केयर फाउंडेशन द्वारा एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
लाइफ केयर फाउंडेशन ने मुख्य प्रयोगशाला शाखा, बेनीपाल टावर, रामलीला ग्राउंड में फाउंडेशन की ओर से एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई।
एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन समाज सेवी भाई अबरिंदर सिंह कंग ने किया। उन्होंने बताया कि कैसे लाइफ केयर फाउंडेशन अपने मिशन स्वस्थ पंजाब के तहत एंबुलेंस पर हर गांव, नगर शहर में जाकर पंजाब के निवासियों का परीक्षण कर उन्हें गंभीर बीमारियों से बचाएंगे।
लाइफ केयर फाउंडेशन के संस्थापक अवतार सिंह बैनिपाल ने बताया कि कैसे उनका सपना था कि एक ऐसी एंबुलेंस तैयार करें, जो एक चलती फिरती प्रयोगशाला हो। उन्होंने कहा कि लाइफ केयर फाउंडेशन की प्रयोगशाला पंजाब के अलग-अलग शहरों में सेवा निभा रही है। उन्होंने कहा मोबाइल एंबुलेंस लैब भी पंजाब के गांवों में जाकर कैंप लगाएगी, लोगों के बाजार से तीन गुना कम रेट पर बॉडी टेस्ट करेगी और लोगों में जागरुकता लाएगी।