Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

लालच देकर छह वर्षीय बच्ची संग छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
ढकोली पुलिस ने छह वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को बच्ची के पिता ने लोगों की मदद से मौके पर दबोच लिया था। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने 363, 511 आईपीसी व 08 पोक्सो एक्ट 2012 के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संतोष (26) निवासी कोहड़ी हरदोई यूपी जो मूल रूप से घटना स्थल के नजदीक झुगियों में ही रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है और उसके पास तीन बच्चे हैं। रविवार की स्कूल से छुटी होने के चलते उनकी 6 वर्षय बेटी पार्क में खेलने चली गई थी। कुछ समय बाद मेरी बेटी की सहेली रोती हुई मेरे पास आई ओर कहा कि कोई लड़का उनकी बेटी को पकड़ कर ले जा रहा है। जैसे ही पार्क के नजदीक पहुंचे तो उनकी बेटी पार्क के गेट के पास बैठी रो रही थी।
बच्ची से कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि एक युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था और पैसों देकर गलत काम करने के लिए बोल रहा था। जिस पर वह पानी पीने का बहाना बनाकर वहां से भागकर आ गई। जिसके बाद पीड़ित युवती के पिता बच्ची के बताए ठिकाने पर पहुंचे तो युवक वहीं बैठा था, जिसे लोगों की मदद से मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर पटियाला जेल भेज दिया गया है।