Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

लालच में महिलाओं ने सोने के गवाऐ गहने

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
लोगों को ठगने के लिए आए दिन नौशरबाज नए-नए तरीके अपना कर लोगों को ठग रहे हैं।
ऐसा ही एक मामला सेक्टर 19 स्थित इसापुर कॉलोनी में देखने को मिला है, जहां महिला ने दर्जनों महिलाओं को अपना शिकार बनाया और उनके सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, कपड़े व अन्य सामान लेकर रफूचक्कर हो गई।
सोने के चार तोले गहने खो चुकी कोशालिया और सोने के करीब तीन तोले गहने खो चुकी उसकी बहू सोनिया ने बताया कि करीब एक सप्ताह से एक महिला पुराने बर्तन लेकर उनकी गली में आ रही थी और नए बर्तन दे रही थी। विश्वास कायम करने के लिए उक्त महिला ने पहले छोटे-छोटे बर्तनों का आदान-प्रदान किया। फिर उसने चांदी के गहनों के डिजाइन की नकल के बदले बर्तन देने के लालच में जेवर ले लिए। लौटते समय उन्होंने बर्तन भी दे दिए। उन पर भरोसा कर उन्होंने सोनो के गहनों की डिजाइन कॉपी करने के बदले बुलेट मोटरसाइकिल का लालच दिया। सास को बुलेट मोटरसाइकिल मिलता देख उसकी बहू ने एक्टिवा के लालच में उसे 3 तोला सोने के जेवर भी दे दिए। जब महिला जेवर लेकर नहीं लौटी तो उन्हें पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है। इसके बाद जब उन्होंने गलियों में तलाश शुरू की तो उन्हें दर्जनों महिलाएं मिलीं जिनके साथ उक्त महिला ने ठगी की। ईसापुर कॉलोनी की गली नंबर 2 में रहने वाली एक महिला ने कुछ नया लेने के लालच में घर के सारे गिलास दे दिए। इसी तरह एक महिला ने चांदी की पायल मुफ्त में सूट की सिलाई के लिए नया सूट, नए कुकर के लालच में एक पुराना कुकर, और एक महिला ने 75 गिलास ही लूटा लिए। सिर्फ 2 गलियों में एक दर्जन से अधिक महिलाएं सामने आई हैं, जिनके साथ ठगी हुई है, अन्य कितनी महिलाओं के साथ ठगी हुई है, यह अभी पता नहीं चल पाया है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि उक्त महिला कभी-कभी छोटे बच्चे को भी अपने साथ ले आती थी, उनके पास महिला की फोटो भी है।
एएसपी डॉ. दर्पण अहलूवालिया ने बातचीत में कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।