Friday, 25 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना
पंजाब Trending

वरिष्ठ कांग्रेस नेता डा. गौतम को दी हजारों लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डा. श्री राम चौधरी के सुपौत्र व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल कुमार उर्फ डा. गौतम चौधरी को मुख्य शिवपुरी में हजारों लोगों ने अश्रुपूर्ण विदाई दी। 68 वर्षीय डा. गौतम का कल दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया था। बीती रात उनका शव गली नं 8 स्थित निवास स्थान पर लाया गया। भारी संख्या में लोग शव यात्रा में शामिल हुए।
शिवपुरी में पार्थिव देह पर पूर्व सांसद सुनील जाखड़, विधायक संदीप जाखड़ व मेयर विमल ठठई ने पुष्प चक्र भेंट किया। इस अवसर पर हरियाणा के पूर्व संसदीय सचिव व इफको के निदेशक प्रहलाद सिंह गिल्लांखेडा, जयवीर जाखड़, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवराज गोयल, पूर्व पार्षद अमरीक सिंह थिंद व नगर निगम के अनेक सदस्य उपस्थित थे। चिता को मुखाग्रि डा. गौतम के भाई नीरज चौधरी ने दिखाई। उल्लेखनीय है कि डा. गौतम बीते कई वर्षों से जाखड़ परिवार के सदस्यों द्वारा लडे गये संसदीय व विधानसभा चुनावों की प्रबंध समिति के प्रमुख सदस्य के रूप में अपनी विशेष पहचान रखते थे। निहालखेडा के प्रगतिशील किसान डा. गौतम ने अपने पिता रंजीत सिंह चौधरी व दादा डा. श्रीराम चौधरी की तरह जरूरतमंदों की सेवा में सक्रिय रूप से भागीदारी बनाई रखी।