Saturday, 25 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन करने वाले ग्रीन ग्रोव पब्लिक स्कूल खन्ना, को नोटिस जारी

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के आदेशों पर लुधियाना जिले के खन्ना शहर के मोहनपुर में स्थित एक निजी स्कूल ग्रीन ग्रोव पब्लिक स्कूल को वार्षिक समारोह में दादा-दादी की एंट्री बैन करने सम्बन्धी नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी देते हुए पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया था कि 20 नवम्बर को करवाए गए वार्षिक समारोह में केवल माता-पिता को ही बुलाया गया था और वार्षिक समारोह के कार्ड के साथ विद्याथियों के माता-पिता के लिए संलग्न स्लिप के द्वारा समारोह में दादा-दादी की एंट्री की मनाही की गई थी, जोकि हमारे सत्कार योग्य बुज़ुर्गों के प्रति अनादर की भावना दिखाता है।
बैंस ने कहा कि उन्होंने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया है और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि इस सम्बन्धी बनती कार्यवाही अमल में लाई जाए, जिससे भविष्य में इस तरह की हरकत कोई अन्य निजी स्कूल न कर सके।
विभाग द्वारा इस मामले सम्बन्धी स्कूल को दो दिनों के अंदर-जि़ला शिक्षा अधिकारी लुधियाना के द्वारा संबंधित कार्यालय को स्पष्टीकरण देने के आदेश दिए हैं।