Thursday, 23 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

विजीलैंस ने प्राइवेट व्यक्ति को 4 लाख रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Read in:Hindi

बठिंडा, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा शुरू की गई रिश्वतखोरी विरोधी मुहिम के दौरान बठिंडा में एक प्राइवेट व्यक्ति रशीम गर्ग, निवासी समाना जिला पटियाला को 4 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है जो ख़ुद को विधायक का नज़दीकी बताता है।
यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को गांव घुदा, ब्लॉक संगत, जिला बठिंडा की सरपंच सीमा रानी के पति प्रीतपाल कुमार की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त सरपंच और उनके पति ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने 15वें वित्त आयोग के तहत ग्राम पंचायत को ब्लॉक समिति के माध्यम से प्राप्त 25 लाख रुपये का सरकारी अनुदान बीडीपीओ से रिलीज़ करवाने के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की है लेकिन वह इस काम के लिए रिश्वत नहीं देना चाहती, उसने पहली किस्त के रूप में उससे जबरन 50 हजार रुपये ले लिए और बार-बार रिश्वत की शेष राशि की मांग कर रहा है।
उक्त शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से दूसरी किश्त के रूप में 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत विजीलैंस ब्यूरो के बठिंडा थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।