Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
हरियाणा Trending

शिक्षा बोर्ड भिवानी की सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2022 के प्रमाण-पत्र 25 अगस्त को

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की सैकेण्डरी परीक्षा मार्च-2022 के विद्यालयी/गुरूकुल परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन सर्टिफिकेट एवं कम्पार्टमैंट/अनुत्तीर्ण कार्ड प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालयों पर 25 अगस्त, 2022 को भेजे जा रहे हैं।
इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी सैकेण्डरी विद्यालयों/गुरूकुलों के मुखियाओं को इस बारे सूचित किया जाता है कि वे उनके विद्यालय के परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र/माईग्रेशन सर्टिफिकेट एवं कम्पार्टमैंट/अनुत्तीर्ण कार्ड 25 अगस्त को प्रात: 11:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 26 अगस्त, 2022 को प्रात: 9:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारियों के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जिला भिवानी के परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय में स्थित अध्यापक भवन में वितरित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय मुखिया यदि स्वयं के विद्यालय के प्रमाण-पत्र प्राप्त करने में असमर्थ हैं तो वह अपने विद्यालय के किसी भी अध्यापक/प्राध्यापक को इस कार्य के लिए प्राधिकृत कर सकते हैं। जिस अध्यापक/प्राध्यापक को विद्यालय के प्रमुख द्वारा प्राधिकृत किया जाता है तो उनको सलाह दी जाती है कि वे अपने साथ प्राधिकरण का पत्र अवश्य लेकर आयें अन्यथा उनको प्रमाण-पत्र नहीं दिये जायेंगे। प्राधिकरण पत्र न होने के कारण प्रमाण-पत्र न मिलने की जिम्मेवारी संस्था की होगी।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से सैकेण्डरी कक्षा के प्रमाण-पत्र यदि किन्हीं अपरिहार्य कारणों से दस्ती प्राप्त नहीं कर पाते हैं तो ऐसी अवस्था में ये प्रमाण-पत्र उक्त वर्णित तिथियों उपरान्त कार्यालय कार्य दिवसों में बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।