Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

श्रम विभाग ने श्रमिकों और निर्माण कर्मचारियों के लिए की वॉट्सऐप चैनल की शुरुआत

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा श्रम विभाग द्वारा श्रम कल्याण बोर्ड और भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत श्रमिकों और निर्माण कर्मचारियों के लिए दो विशेष वॉट्सऐप चैनलों की शुरुआत की गई है।
वॉट्सऐप हमारे दैनिक जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा बन गया है और इसे देखते हुए, हरियाणा श्रम विभाग ने अपने श्रमिकों तक जानकारी और सहायता पहुंचने के लिए ये महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है।
वॉट्सऐप चैनल की मुख्य विशेषताएँ:
सूचनाओं की सटीक जानकारी: अब श्रमिक अपने अधिकारों, लाभों, कल्याणकारी योजनाओं की तुरंत और विश्वशनीय जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
समय पर सूचनाओं की जानकारी: अब श्रमिक बोर्ड द्वारा चलाई जा रही आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों, घोषणाएं, और शिविरों के बारे में समय पर सूचना प्राप्त कर सकते हैं।
दफ्तर के चक्कर से मुक्ति: श्रमिकों को बोर्ड में अपना पंजीकरण करने, योजनाओं से जुडी जानकारी प्राप्त करने, योजना से सम्बंधित पात्रता की जानकारी तथा किसी भी सवाल के जवाब के लिए उसे अब बोर्ड के कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगें।
प्रक्रिया में पारदर्शिता: इस पहल से श्रमिकों के अधिकारों, सुविधाओं की पूरी जानकारी सीधे उन तक पहुंचेगी जिससे वे आसानी से आवेदन करके अधिक संख्या में लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
पंजीकरण प्रक्रिया में आसानी: अब श्रमिक बोर्ड में अपना पंजीकरण करने के लिए वॉट्सऐप चैनल्स पर दिए गए लिंक से अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं।
यह प्रणाली न केवल संचार प्रक्रिया को सरल बनाती है, बल्कि लाभार्थियों को उनके अधिकारों और लाभों तक सीधी पहुंच भी प्रदान करती है। वॉट्सऐप चैनलों के माध्यम से हरियाणा के प्रत्येक श्रमिक बिना किसी अनावश्यक बाधा के सीधे बोर्ड से जुड़कर आसानी से बोर्ड से जुडी जानकारी प्राप्त कर सकेंगें और सीधे लाभ तक पहुंच सकेंगे।