Sunday, 19 July 2026
Breaking News
डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत
पंजाब Trending

श्री मुक्तसर साहिब जिले की मंडियों में अनाज की ढुलाई घपलेबाज़ी करने के दोष में पाँच ठेकेदारों के खि़लाफ़ मामला दर्ज

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा श्री मुक्तसर साहिब जिले की अलग-अलग अनाज मंडियों में अनाज की ढुलाई के लिए टैंडरों के अलॉटमैंट में घपलेबाज़ी करने के आरोप में पाँच ठेकेदारों के खि़लाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि यह मुकदमा ठेकेदार प्रेम चंद, ठेकेदार विशु मित्तल, ठेकेदार योगेश गुप्ता, ठेकेदार राजीव कुमार और भाग रोड लाइन्स ट्रांसपोर्ट के मालिक रमनदीप सिंह के विरुद्ध आई.पी.सी. की धारा 420, 465, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत थाना आर्थिक अपराध विंग लुधियाना रेंज में दर्ज किया गया है।
इस सम्बन्धी विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि जांच दौरान यह सामने आया है कि उपरोक्त मुलजिमों ने साल 2019-20 के दौरान खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभुगत करके अनाज की ढुलाई के लिए जालसाज़ी के साथ टैंडर हासिल किए थे। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त मुलजिमों ने टैंडर लेने के लिए ऐसे वाहनों की नकली सूचियाँ पेश कीं जो अनाज की ढुलाई नहीं कर सकते थे, जैसे कि पिकअप वैन, मोटरसाईकल, स्कूटर आदि।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता लगा है कि इन मुलजिमों द्वारा नकली गेट पास के आधार पर सरकारी पैसों का गबन भी किया गया। विभाग ने नकली गेट पास के आधार पर बिल पास करके ठेकेदारों को पैसे जारी कर दिए, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि विजीलैंस ब्यूरो उक्त मुलजिमों को गिरफ़्तार करने के लिए छापेमारी कर रहा है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।