Thursday, 26 November 2026
Breaking News
गुरु नानक जयंती पर ओआरसी सैनिक एकेडमी के बच्चों ने गुरुद्वारा बावली साहिब में टेका मत्था, की लंगर सेवा मानवता की सेवा का अनूठा संदेश : आरआर इनिशिएटिव का रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न "मोटा भाई", छोटा भाई और पंजाब नूरा कुश्ती का शानदार और रोचक प्रदर्शन शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर लंगर का आयोजन किया राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया CRRID के कॉन्फ्रेंस हॉल का उद्घाटन  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले राज्यसभा सांसद राजिंदर गुप्ता  इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता
पंजाब Trending

संगरूर, बरनाला और मलेरकोटला में 23 जून को छुट्टी का ऐलान

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार ने संगरूर लोकसभा सीट के लिए हो रहे उप-चुनाव के चलते संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला के 105-मालेरकोटला विधानसभा क्षेत्र में स्थित सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/ कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में 23 जून को स्थानीय छुट्टी घोषित की है।
पंजाब सरकार की ओर से इस सम्बन्धी नोटीफिकेशन जारी किया गया है जिसके अनुसार यदि कोई सरकारी अधिकारी/ कर्मचारी ज़िला संगरूर, बरनाला और ज़िला मालेरकोटला के 105- मालेरकोटला विधानसभा क्षेत्र का वोटर है और पंजाब राज्य के सरकारी दफ्तरों, बोर्डों/कारपोरेशनों और सरकारी शैक्षिक अदारों में काम करता है तो वोट डालने के लिए अपना वोटर कार्ड पेश करके सम्बन्धी अथॉरिटी से तिथि 23 जून, 2022 (गुरूवार) की विशेष छुट्टी ले सकता है। यह छुट्टी अधिकारी/ कर्मचारियों के छुट्टियों के खाते में से नहीं काटी जायेगी।
इसके साथ ही ज़िला संगरूर, बरनाला और मालेरकोटला के 105- मालेरकोटला विधान सभा क्षेत्र में जन प्रतिनिधित्व एक्ट, 1951 की धारा 135-बी की उप-धारा 1 की प्रोवीजन अनुसार तिथि 23 जून, 2022 (गुरूवार) की अदायगी छुट्टी (किसी कारोबार, व्यापार, औद्योगिक इकाई या किसी अन्य अदारे में काम करने वाले सभी व्यक्तियों के सम्बन्ध में) घोषित की गई है।

0 Comments