Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

संदिग्ध वस्तु न छुएं, कोई व्यक्ति संदिग्ध लगता है तो सूचना पुलिस को दें: डीएसपी

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप कुमार:
दीपावली के पावन पर्व को लेकर डीएसपी कैलाश चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने शहर में कड़ी सुरक्षा के प्रबंध किए हैं। जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं और बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थानों पर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि दीपावली पर कोई अप्रिय घटना न घटे इसके लिए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यदि बाजार में कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो उसकी सूचना पुलिस को दे। स्थानीय बस स्टैंड पर भी चैकिंग अभियान चलाया गया जहां बसों के साथ-साथ यात्रियों के सामान की भी जांच की।