Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

सडक़ दुर्घटनाएं और हादसों में मृत्यु दर घटाने के लिए वर्कशॉप

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार द्वारा सडक़ हादसे और मृत्यु दर घटाने सहित नवीनतम प्रौद्यौगिकी की मदद से राज्य में ट्रैफिक़ नियमों में सुधार लाने के लिए ‘‘ट्रैफिक़ प्रबंधन और मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 के लागूकरण’’ विषय पर दो दिवसीय वर्कशॉप स्थानीय महात्मा गांधी राज लोक प्रशासन संस्था में करवाई जा रही है।
वर्कशॉप में पंजाबभर से पहुँचे ट्रैफिक़ पुलिस और अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए सचिव परिवहन विकास गर्ग ने ट्रैफिक़ प्रबंधन में नई प्रौद्यौगिकी जैसे स्पीड कैमरे, इंटरसेप्टर और सी.सी.टी.वी. सिस्टम, बड़े शहरों में ट्रैफिक़ का प्रवाह निर्विघ्न चलना सुनिश्चित बनाने के लिए ट्रैफिक़ लाईटों की सिंकिंग की ज़रूरत पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासशील है और मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 की व्यवस्थाओं को लागू करना सुनिश्चित बना रही है।
लीड एजेंसी ऑन रोड सेफ्टी पंजाब के डायरैक्टर जनरल श्री आर. वेंकट रत्नम ने अपने संबोधन के दौरान मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 की नई व्यवस्थाओं और इसके लागूकरण ख़ासकर फीस/जुर्माने और चालकों के व्यवहार और इनके प्रभावों संबंधी जानकारी दी। नवीनतम प्रौद्यौगिकी अपनाकर नियमों का लागूकरण सुनिश्चित बनाने के महत्व पर ज़ोर देते हुए उन्होंने कहा कि सख़्त नियमों से स्पष्ट रूप से सडक़ हादसों में कमी आती है, क्योंकि इससे लोगों को डर बना रहता है कि ट्रैफिक़ कर्मचारियों की ग़ैर-मौजूदगी में भी तकनीक की मदद से नियमों के लागूकरण को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
ट्रैफिक़ पुलिस पंजाब से 110 जी.ओ. और एन.जी.ओ. (ए.एस.आई, एस.आई और डी.एस.पी. के रैंक के), परिवहन विभाग के सचिव आर.टी.ए. और मोटर वाहन इंस्पेक्टर (एम.वी.आई.) और इंजीनियरिंग विभाग/ऐजंसियों जैसे एन.एच.ए.आई, पी.डब्ल्यू.डी. (भवन और सडक़ें), स्थानीय निकाय आदि विभागों के अधिकारियों ने इस वर्कशॉप में भाग लिया, जिनको मोटर वाहन (संशोधन) एक्ट, 2019 के संशोधनों और नवीनतम ट्रैफिक़ प्रबंधन तकनीकों के प्रयोग संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।