Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब

सड़क किनारे कचरे में लगाई जा रही आग, लोगों को हो रही परेशानी

Read in:Hindi

जीरकपुर (मेजर अली)
जीरकपुर में सफाई व्यवस्था की हालत पहले ही खराब है। अब सड़कों के किनारे लगे कचरे के ढेरों में आग लगाई जा रही है। रविवार को ढकौली एरिया में कचरा जलाए जाने से उठ रहे धुआं के कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। यहां सड़क के पास ही लगे कचरे के ढेर में किसी ने आग लगा दी थी। इस कारण काफी देर तक कचरे में से धुआं उठता रहा। यहां अक्सर कचरा जलाने की घटनाएं हो रही हैं। लोगों में इसको लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि कचरे का सही ढंग से निपटान किया जाना चाहिए। कचरे में आग लगाना गलत है। कचरे में काफी मात्रा में शामिल पॉलीथीन, थर्माकोल और प्लास्टिक का कचरा जलने से उठने वाला बदबूदार और जहरीला धुआं लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। धुआं के कारण यहां से आने- जाने वाले लोगों को तो परेशानी होती है।

0 Comments