Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

सड़क पर पड़े हुए खढ़ों के आगे सरकार है बेबस

Read in:Hindi

डेराबस्सी, पिंकी सैनी: डेराबस्सी से बरवाला रोड पर बड़े-बड़े खढ़े होने के कारण लोगों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। पिछले काफी समय से लोगों की हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा से मांग की गई थी कि डेराबस्सी से बरवाला रोड को ठीक कराया जाए। उस समय हल्के एमएलए ने लोगों को विश्वास दिलाया था कि इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाएगा, लेकिन 6 महीने बीतने के बाद भी अभी तक इसको ठीक नहीं किया गया, उल्टा घड्ढों में मिट्टी डालकर और भयानक बनाया जा रहा है, जिस का सबसे बड़ा नुकसान दोपहिया वाहनों पर सफर करने वाले व्यक्तियों को दमे जैसी भयानक बीमारी का शिकार होने का खतरा है।
लोगों का आरोप है कि इस सड़क पर इंडस्ट्री एरिया होने के बावजूद भी सरकार की ओर से कोई भी काम ना कर के यह दिखाया जा रहा है कि हमारे पास इन काम के लिए ना ही पैसा है और ना ही हमारा इस और कोई ध्यान है, जबकि इस सड़क पर पिछले कई महीनों से 5 से 6 एक्सीडेंट होने के बाद लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
लोगों की प्रशासन से अपील है कि इस सड़क को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि लोगों की जान माल का नुकसान ना हो।