Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

सड़क हादसे में आर्मी का ऑफिसर घायल

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात भूषण फैक्टरी के पास महिंद्रा एक्सयूवी 500 को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार अंबाला कैंट में तैनात मेजर अंकित तोमर (35) और उनका भाई दिल्ली में इंजीनियर अंकुश (25) घायल हो गए। अंबाला निवासी दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अंकुश की मौत हो गई। मेजर के पिता की एक महीने पहले ही मौत हो गई। अंकुश दिल्ली से अपने भाई के पास आया था। अंकुश अविवाहित था, जबकि अंकित शादीशुदा है। जानकारी मुताबिक अंबाला की ओर से डेराबस्सी की तरफ आ रहे मेजर अंकित तोमर ने भूषण फैक्टरी के पास जैसे ही अंबाला की ओर जाने के लिए यूटर्न लिया, चंडीगढ़ की तरफ से अंबाला जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर कार में बाएं तरफ लगी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों भाई कार में फंस गए।  (MOREPIC1)

इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों भाइयों को कार से किसी तरह निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। क्षतिग्रस्त वाहनों के कारण मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया।