Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

सडक़ हादसे में 32 वर्षीय युवक की मौत

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
पुरानी कालका रोड पर अज्ञात कार की चपेट में आए मोटरसाइकिल सवार एक 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान मुकेश कुमार निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने कहा कि ढकौली थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई कमलजीत की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ आइपीसी की धारा 304ए, 283 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दिए बयान में कमलजीत निवासी गाजीपुर ने बताया कि वह आईटी कंपनी में बतौर ड्राइवर नौकरी करता है और बीती रात वह अपने चाचे के लडक़े मुकेश कुमार के साथ मोटरसाइकिल नंबर पीबी-65ए -63871 पर सवार होकर अपने गांव से पंचकूला की ओर किसी निजी काम के लिए जा रहा था। जब वह पुरानी कालका रोड पर स्थित शराब के ठेके के नजदीक पहुंचे तो सडक़ किनारे खड़ी कार नंबर पीबी-23के-9682 के चालक ने अचानक कार की खिडक़ी खोल दी जिस कारण वह दोनों खिडक़ी से टकरा कर सडक़ पर गिर गए। उसी दौरान अचानक पीछे से तेज रफ्तार आई अज्ञात कार ने मुकेश कुमार को टक्कर मार दी, जिस कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल मुकेश को तुरंत पंचकूला अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसको मृतक ऐलान कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शूरू कर दी है।

0 Comments