Friday, 28 August 2026
Breaking News
विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम  भारत-पाक विभाजन में शहीद हुए परिवारों को श्रद्धासुमन अर्पित किये
पंजाब Trending

सतर्क जवानों ने फिर एक सीमा पार से आते ड्रोन को पकड़ने में कामयाबी हासिल की

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज
सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने गांव- दाओके, जिला- अमृतसर के पास पड़ने वाले क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले संदिग्ध ड्रोन की भनभनाहट सुनी।
ड्रिल के मुताबिक जवानों ने फायरिंग कर संदिग्ध ड्रोन को रोकने की कोशिश की। गोली ड्रोन को लगी जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया।
इसके अलावा, प्रारंभिक खोज दौरान, बीएसएफ पार्टी ने 01 क्वाडकॉप्टर डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (चीनी ड्रोन) को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त स्थिति में गांव- दाओक के पास सीमा पर बाड़ के आगे खेती के खेत में पड़ा हुआ बरामद किया। बीएसएफ के सतर्क जवानों ने एक बार फिर एक ड्रोन को पकड़ने में कामयाबी हासिल की और तस्करी को नाकाम कर दिया