Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर
पंजाब Trending

सब इंस्पेक्टर प्रभारी पुलिस चौकी, मुदकी, फिरोजपुर 10,000 रु. रिश्वत लेतेरंगे हाथों गिरफ्तार

Read in:Hindi

फिरोजपुर/चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) जरनैल सिंह, प्रभारी पुलिस चौकी, मुदकी, फिरोजपुर जिला को 10,000 रु. रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने आज यह खुलासा करते हुए बताया कि फरीदकोट जिले के गांव पक्का निवासी सेवक सिंह की शिकायत पर उक्त पुलिस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया है।
विवरण देते हुए उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने सतर्कता ब्यूरो से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त पुलिस अधिकारी ने पुलिस शिकायत में दो पक्षों के बीच समझौता करने के लिए 30,000 रुपये की रिश्वत मांगी है जिसमें उनका बेटा शामिल था। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि इस संबंध में सौदा 28,000 रुपये में हुआ था और आरोपी ने समझौते की प्रति प्रदान करने के लिए 8,000 रुपये मौके पर ही ले लिए। शिकायतकर्ता ने पैसे सौंपते समय सबूत के तौर पर पूरी बातचीत को अपने फोन में रिकार्ड कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि सतर्कता ब्यूरो ने शिकायत में लगाये गये आरोपों की जांच की और जाल बिछाया, जिसमें आरोपी पुलिस अधिकारी को दो आधिकारिक गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किस्त के रूप में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में विजिलेंस थाना फिरोजपुर में एसआई जरनैल सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही थी।

0 Comments