Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

समर्थ ओल्ड ऐज होम में बुजुर्गों संग मनाया जन्म दिन

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) श्री बालाजी मानव सेवा समिति के प्रधान रजत लूथरा ने अपना जन्म दिन गली नं. 18 में स्थित समर्थ ओल्ड ऐज होम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के साथ भोजन करके मनाया। इस दौरान उन्होंने सभी बुजुर्गों का मुंह मीठा करवाते हुए उनका आर्शीवाद लिया और शहरवासियों से भी आह्वान किया कि अगर खुशी के पलों को इन बुजुर्गों के बीच सांझा किया जाए तो यह खुशियां कई गुणा बढ़ जाती है।
स्व. श्री सरदारी लाल कटारिया की सद्प्रेरणा से रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुमेधा कटारिया द्वारा संचालित समर्थ ओल्ड ऐज होम में इस समय 8 वरिष्ठ नागरिक रह रहे हैं। जहां पर आए दिन शहर के दानी सज्जन अपनी खुशियां सांझी करने आते हैं। इसी कड़ी के तहत आश्रम की देखरेख करने वाली संस्था श्री बाला जी मानव सेवा समिति के प्रधान रजत लूथरा ने अपना 37वां जन्म दिन इन बुजुर्गों के बीच मनाया। इस मौके पर स्टॉफ द्वारा आश्रम को दुल्हन की भांति स जाया गया।
वहां रहने वाले बुजुर्गों का कहना था कि ऐसे कार्यों से उन्हें अपने परिवार की कमी महसूस नहीं होती। वहीं लूथरा ने कहा कि आश्रम को आर्थिक सहयोग देने के साथ-साथ अगर अपना थोड़ा सा कीमती समय इन बुजुर्गो के साथ गुजारें तो इन्हें अति प्रसन्नता होगी। उन्होंने शहरवासियों से अपनी खुशियां इस आश्रम में आकर मनाने की अपील की है।