Wednesday, 23 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
पंजाब Trending

सरकार बताए शराब और भांग में ज्यादा हानिकारक क्या है?

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार भांग पीने—पिलाने पर प्रतिबंध लगाती है। कुछ वर्ष पहले एक महिला राज कौर को भांग बेचने के आरोप में जेल में डाला गया था और वह वहीं मर गई। उसके बच्चे अनाथ हो गए, क्योंकि उसका पति पहले ही दुनिया से जा चुका था। आश्चर्य है कि एक तरफ तो सरकार भांग पर प्रतिबंध लगाकर रखती है और ज्यादा से शराब पिलाने का प्रबंध भी करती है।
पंजाब की पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि सरकार को यह बताना होगा कि शराब अधिक हानिकारक है या भांग? क्या ऐसे कोई केस सरकार के पास है जहां भांग पीकर कोई दंगा फसाद करने गया हो? नैतिक अपराध किया हो या दूसरों पर हमला करने गया हो। एक तरफ तो शराब सरकारी ठेकों पर बेची जाती है, पर अगर गरीब आदमी शराब का शरबत खरीदे या बेचे उस पर एनडीपीएस एक्ट भी लगा दिया जाता है। सरकारों के कितने चेहरे हैं, समझ नहीं आता। होली में, शिवरात्रि में तथा अन्य कुछ ऐसे उत्सवों पर भांग का खुला प्रयोग करने वाले तो सरकारी डंडे से बचे रहते हैं, पर गरीब आदमी पकड़ा जाता है। अगर शराब पीने की पूरी छूट है, सत्तापति चुनावों में शराब बांटकर वोट लेते हैं तो फिर भांग के नाम पर पुलिस थानों में बंद करना और जेलों में भेजना कैसे और क्यों उचित हो गया। बहुत अच्छा हो पंजाब सरकार इस नशा निरोधक महकमे के अधिकारी जनता को एक बार पूरी तरह बता दें कि शराब किस तरह भांग से अच्छी है। शराब पीने की छूट क्यों और भांग पर प्रतिबंध क्यों?