Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब

सरकारी कॉलेज में मनाया गया “राष्ट्रीय एकता दिवस”

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
यहां के सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल कामना गुप्ता के संरक्षण में एन.एस.एस. समिति ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर 'राष्ट्रीय एकता दिवस' मनाया। इस मौके पर कॉलेज के छात्र भवन में छात्र-छात्राएं व कॉलेज स्टाफ एकत्रित हुए और देश की एकता और अखंडता की शपथ ली। छात्रों ने देश की सुरक्षा बनाए रखने और इस उद्देश्य के लिए खुद को समर्पित करने की शपथ ली। प्रिंसिपल गुप्ता ने कहा कि हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है। उन्होंने छात्रों को सतर्क रहने और देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपने आसपास के आम नागरिकों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।