Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

सरकारी कॉलेज में लगाई डेकोपाज कला की वर्कशॉप

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
सरकारी कॉलेज में प्रिंसिपल कामना गुप्ता के संरक्षण में फाइन आर्ट्स विभाग द्वारा डेकोपाज कला पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। फेविक्रिल (पिडिलाइट) के सहयोग से इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया। फेविक्रिल सर्टिफाइड प्रोफेशनल स्वाति सुराणा ने छात्रों को इस कला की बारीकियां सिखाईं। स्वाति सराना ने छात्रों को डेकोपाज कला की उत्पत्ति और इतिहास के बारे में बताया और बताया कि यह एक फ्रांसीसी कला है जो 17वीं शताब्दी में शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि पुरानी चीजों को कागज की कटिंग और रंगों से नया कलात्मक रूप देने की कला है। दो घंटे की इस वर्कशॉप में उन्होंने विद्यार्थियों को कलात्मक कौशल का अभ्यास कराकर कलाकृतियां बनाईं। कॉलेज की प्रिंसिपल कामना गुप्ता ने कहा कि इस कला से हमारे विद्यार्थी घर व बाहर अपने परिवेश को कलात्मक रूप दे सकते हैं और अभ्यास से इस पेशे को अपनाकर स्वावलंबी भी बन सकते हैं। इस वर्कशॉप का संचालन फाइन आर्ट्स विभाग के प्रो. नवजोत कौर के नेतृत्व में प्रो. मेघा गोयल, प्रो. रविंदर सिंह, प्रो. संचालन किरणप्रीत कौर की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर डॉ. सुजाता कौशल, प्रो. राजबीर कौर, प्रो. सविता गुप्ता, डॉ. नवदीप कहोल, प्रो. गुरप्रीत कौर, प्रो. रश्मी, प्रो. मोहनीश आर्य, प्रो. अवतार सिंह, बलदेव सिंह एवं फाइन आर्ट्स विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

0 Comments