Saturday, 06 June 2026
Breaking News
किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ" पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों ने सेवा केंद्र में लगाईं मीठे पानी की छबील पत्रकार नव ठाकुरीया को देवर्षि नारद जयंती सम्मान मुर्दा बोले कफ़न फाड़े अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
पंजाब Trending

सरहद पार से नशा तस्करी: 5 किलो हेरोइन, करीब 12 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित व्यक्ति गिरफ़्तार

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
सरहद पार से तस्करी करने वाले नैटवर्क के विरुद्ध एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए पंजाब पुलिस ने 5 किलो हेरोइन और 12.15 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस पंजाब गौरव यादव ने दी।
गिरफ़्तार नशा तस्कर की पहचान रशपाल सिंह उर्फ पाला निवासी गाँव कक्कड़ जि़ला लोपोके के रूप में हुई है।
यह कार्यवाही पंजाब पुलिस द्वारा गुरदासपुर के गाँव थम्मन से 10 किलोग्राम हेरोइन समेत दो नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके सरहद पार से नसा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किए जाने से एक महीने बाद सामने आई है।
डीजीपी यादव ने बताया कि भरोसेमन्द जानकारी के आधार पर काउन्टर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर की पुलिस टीमों ने अमृतसर के लोपोके गाँव के नज़दीक एक विशेष ऑपरेशन चलाया और नशा तस्कर को सफलतापूर्वक काबू कर लिया, जब वह किसी अन्य पार्टी से पैसे मिलने के उपरांत खरीददार को नशे की खेप पहुँचाने जा रहा था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि नशे की यह खेप पाकिस्तान आधारित तस्करों द्वारा ड्रोन के द्वारा भेजी गई थी।
ए.आई.जी. सीआई अमृतसर अमरजीत सिंह बाजवा ने बताया कि मुलजि़म रशपाल उर्फ पाला एक बदनाम नशा तस्कर है। उन्होंने कहा कि खेप प्राप्त करने वाले और नशे के लिए पैसों का भुगतान करने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए अगली जांच जारी है।
इस सम्बन्धी थाना एसएसओसी अमृतसर में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धाराएं 21 और 29 के तहत एफ.आई.आर नम्बर-3 के अधीन केस दर्ज किया गया है।