Tuesday, 03 November 2026
Breaking News
डिवाइन कराओके सिंगिंग ग्रुप ने "गीत मेरे मन के" कार्यक्रम में समां बांधा फिल्म 'पीड़ (दर्द-ए-दिल)' संवेदनहीनता पर आधारित दिल दहला देने वाली कहानी, की स्क्रीनिंग में पहुंचे कई दिग्गज आईटीबीपी की परिवहन वाहिनी के सतर्कता जागरूकता सप्ताह में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी आयोजित सीबीएम ने प्रशासक के समक्ष व्यापारियों के प्रमुख मुद्दे उठाए पीजीआईएमईआर में आठ घंटे में ब्लैडर कैंसर की तीन जटिल सर्जरी हसीना के फरार करीबी हनीफ को मौत की सजा मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया इतिहास से लेकर सीमा तक: एनसीसी कैडेटों ने सीखे साहस, बलिदान और नेतृत्व के पाठ
पंजाब Trending

सर्दी: 20 जनवरी तक पाँचवी कक्षा तक के विद्यार्थियों को छुट्टियाँ

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
सर्दी के मौसम के मद्देनजऱ मुख्यमंत्री पंजाब भगवंतमान के दिशा-निर्देशों अनुसार राज्य के विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजऱ पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सभी प्राईमरी स्कूल पाँचवी कक्षा तक (सरकारी/एडिड/मान्यता प्राप्त और प्राईवेट) तारीख़ 15 जनवरी से 20 जनवरी 2024 तक बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। उक्त जानकारी पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी।
उन्होंने बताया कि राज्य के सभी मिडल, हाई और सीनियर सेकंडरी स्कूल (सरकारी/एडिड/मान्यता प्राप्त और प्राईवेट) तारीख़ 15 जनवरी 2024 से रेगुलर तौर पर सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक लगेंगे।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि डबल शिफ्ट वाले सभी स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा। डबल शिफ्ट वाला कोई भी स्कूल शाम 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा।

0 Comments