Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

सहकारी सभा में गबन करने वाला फऱार मुलजिम विजीलैंस ब्यूरो द्वारा काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा कजला बहुउद्देशीय सहकारी सभा लिमिटेड गाँव कजला, जि़ला शहीद भगत सिंह नगर में सोसायटी के कर्मचारियों द्वारा मिलीभगत के द्वारा कुल 4,24,02,561 रुपए के किए गए गबन सम्बन्धी दर्ज मुकदमे में इस करोड़ों के घोटाले के फऱार मुलजिम राम पाल, पूर्व मैंबर, निवासी पद्दी मट्टवाली, थाना बंगा को गिरफ्तार कर लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त सहकारी सोसायटी में करीब 1220 खाताधारक/मेंबर हैं और 2 ट्रैक्टर समेत बड़ी मात्रा में कृषियोग्य भूमि के लिए कृषि के यंत्र भी हैं। उक्त सोसायटी द्वारा सदस्यों को खादें और कीटनाशक दवाएँ आदि भी बेची जाती हैं। इसके अलावा सोसायटी में 2 कर्मचारी भी वेतन पर काम करते हैं। गाँव के लोगों द्वारा उक्त सभा में करोड़ों रुपए की एफ.डी.आर. जमा करवाई गई हैं।
विभाग की तकनीकी टीम द्वारा इस सोसायटी की औचक चैकिंग के दौरान सभा का ऑडिट किया गया और तैयार की गई रिपोर्ट से पाया गया इस सोसायटी में साल 2012-13 से लेकर साल 2017-18 तक सभा के सदस्यों द्वारा लिए कर्जे और सदस्यों की अमानतों में 4,24,02,561 रुपए का गबन किया गया था।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो द्वारा उक्त सोसायटी के 7 कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा नंबर 16 तारीख़ 05.09.2022 को आई.पी.सी. की धारा 408, 420, 465, 467, 468, 477-ए, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (1) ए, 13 (2) के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में दर्ज किया गया था, जिनमें से तीन दोषियों पूर्व सचिव प्रेम सिंह, सचिव (निलंबन अधीन) भुपिन्दर सिंह, हरजीत सिंह पूर्व मैंबर (सभी निवासी गाँव कजला) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी फऱार चल रहे 4 मुलजिमों में से पूर्व मैंबर राम पाल को भी ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बाकी के फऱार चल रहे 3 दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है, जिनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।