Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए 7 राज्यों में 50 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की तैयार की गई सूची

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा देशभर में 7 राज्यो में 50 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान की गई है जहां से साइबर फ्रॉड के मामले रिपोर्ट किया जा रहे हैं। इन मामलों से निपटने के लिए इन हॉटस्पॉट क्षेत्र में टीमों की तैनाती की गई है ताकि साइबर फ्रॉड संबंधी मामलों को न केवल नियंत्रित किया जा सके बल्कि आरोपियों तक पहुंचते हुए उन पर कार्यवाही की जा सके।
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने बताया कि हरियाणा प्रदेश में साइबर फ्रॉड के सबसे अधिक मामले राजस्थान से रिपोर्ट किए जा रहे हैं। राजस्थान में इस प्रकार के 21 हॉटस्पॉट क्षेत्र हैं जहां इस प्रकार के फ्रोडस्टर्स की पहचान की गई है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल व तेलंगाना सहित अन्य राज्यों में हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि साइबर फ्रॉड को रोकने के लिए इन सभी राज्यों में समय समय पर टीमें भेजी जा रही है जो सक्रियता से कार्य कर रही हैं।
इसके अलावा, साइबर सुरक्षा की दिशा में आगे बढ़ते हुए साइबर हेल्पलाइन 1930 की टीम के साथ बैंक के नोडल अधिकारियों की टीम एकजुटता से कार्य कर रही है ताकि साइबर फ्रॉड होने पर बैंक कर्मियों से तालमेल स्थापित करते हुए गोल्डन आवर में साइबर फ्रॉड का पैसा फ्रीज़ किया जा सके। श्री कपूर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे सतर्क रहें और अपने मोबाइल फोन पर आने वाले किसी भी संदिग्ध लिंक को ओपन ना करें। इसके अलावा, लोग अपने बैंक खाता संबंधी निजी जानकारी भी किसी के साथ सांझा ना करें। व्यक्ति की जरा सी लापरवाही उन्हें साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकती है।