Monday, 06 July 2026
Breaking News
श्री गुरु रविदास सभा राम दरबार, फेज-1 की कमेटी भंग वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
पंजाब Trending

सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के लिए ग्राम सभाओं की अहम भूमिका: संधवां

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
स्पीकर पंजाब विधानसभा कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि राज्य में सामाजिक- आर्थिक परिवर्तन लाने के लिए ग्राम सभाओं की अहम भूमिका है और फरीदकोट जिले के गाँवों के निवासी जो ग्राम सभा के मैंबर हैं, को 15 से 26 जून तक अपने-अपने गाँवों में होने वाले ग्राम सभा के सैशन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए।
ग्राम सभाओं के पुर्नोद्धार पर ज़ोर देते हुये स. संधवां ने कहा कि इन ग्राम सभाओं के सैशन के दौरान के पास किये सभी प्रस्ताव और मते सरकार की तरफ से स्वीकृत किये जाएंगे और सम्बन्धित गाँवों की ग्राम सभा के द्वारा निर्धारित किये गए विकास कामों को पूरा करने के लिए थोड़े समय में ज़रुरी फंड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।  (SUBHEAD)
उन्होंने कहा कि पंचायतों की सक्रिय भागीदारी के बिना इस मिशन को कभी भी पूरा नहीं किया जा सकता क्योंकि पंजाब की 65 प्रतिशत आबादी गाँवों में बसती है, जिस कारण ग्रामीण पंजाब के विकास के बिना राज्य के सर्वपक्षीय विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती।
उन्होंने ग्राम सभा की महत्ता पर ज़ोर देते हुये कहा कि ग्राम सभाएं पंजाब की तकदीर को बदलने का सामथ्र्य रखती हैं। उन्होंने अपील की कि ग्रामीण विकास से जुड़े हुए सभी पंच सरपंच और अन्य चुने हुए प्रतिनिधि अपने-अपने गाँवों के सुनहरी भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें
ग्राम सभाओं की महत्ता और पुर्नोद्धार से गाँवों में होने वाले सर्वपक्षीय विकास संबंधी बताते हुये उन्होंने कहा कि ग्राम सभाओं से ग्रामीण विकास के मद्देनजऱ गांवों में स्टेडियम, जिम्म, पार्क आदि सांझी सहूलतें मुहैया करवाई जाएंगी।