Wednesday, 13 May 2026
Breaking News
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ में निकली भव्य कलश शोभायात्रा श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना असम से बंगाल तक गहराया भगवा प्रभाव, पूर्वी भारत में बदले राजनीतिक समीकरण सारे रिश्ते बदल भी जाएं, पर जीवन भर एक जैसी रहती है मां... चण्डीगढ़-कोटद्वार बस सेवा फिर शुरू, उत्तराखण्डवासियों में खुशी की लहर श्री प्राचीन शिव मंदिर, सेक्टर 23-डी में वार्षिक मूर्ति स्थापना महोत्सव 9 से : 14 मई से होगा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन शिवालिक इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने मनाया 21वां वार्षिक समारोह केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा
पंजाब Trending

सावधान! वाट्सऐप पर धोखाधड़ी करने वालों से बचें, पंजाब पुलिस की चेतावनी

Read in:Hindi

चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस के स्टेट साईबर क्राइम सैल ने पंजाब के लोगों के लिए एक एडवाइजऱी जारी करके वरिष्ठ अधिकारियों/गणमान्य व्यक्तियों की नकली वाट्सऐप आईडी का प्रयोग करके वित्तीय/प्रशासनिक माँग करने वाले सन्देशों से सचेत रहने का सुझाव दिया है। साईबर क्राइम सैल ने उनको यह भी कहा कि यदि ऐसा मामला उनके संज्ञान में आता है तो वह तुरंत टोल फ्री नंबर ‘1930’ पर सूचना दें।
अन्य विवरणों का खुलासा करते हुए इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) स्टेट साईबर क्राइम आर.के. जायसवाल ने कहा कि एक महीने से भी कम समय में ऐसे दो मामले सामने आए हैं, जिनमें धोखाधड़ी करने वालों ने वीवीआईपी की पहचान अपनाकर निर्दोष लोगों को धोखा देने की कोशिश की।
तुरंत कार्रवाई करते हुए पंजाब स्टेट साईबर क्राइम ने थाना स्टेट साईबर क्राइम, एस.ए.एस. नगर में 26 अप्रैल, 2022 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 और 511, आईटी एक्ट की धाराएं सी एवं डी और 19 मई, 2022 को आईटी एक्ट की धारा सी के अंतर्गत दो एफआईआर दर्ज की हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट साईबर क्राइम द्वारा दोषियों को पकडऩे के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
आईजीपी आर.के. जायसवाल ने लोगों को वाट्सऐप/सोशल मीडिया प्रोफाईलों पर डिस्पले तस्वीर/नाम के आधार पर प्रतिक्रिया करने, संदिग्ध की वैबसाईटों (टोरैंट, शॉर्ट-एंड यूआरएल आदि) का प्रयोग करने से गुरेज़ करने के साथ-साथ अपने आप को धोखाधड़ी वाले/नकली सोशल मीडिया खातों द्वारा धोखे का शिकार होने से बचाने के लिए गुप्त जानकारी जैसे कि ओटीपी, बैंक खाते, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या सोशल सिक्योरिटी नंबर साझा ना करने की सलाह दी है।
दर्ज किए गए दो मामलों में आरोपी व्यक्तियों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए डीआईजी स्टेट साईबर क्राइम नीलांबरी जगदले ने कहा कि दोषियों का मुख्य उद्देश्य भोले-भाले व्यक्तियों को धोखा देना था और इस तरह की धोखाधड़ी पूरे भारत में प्रचलित है। उन्होंने कहा कि यह असामाजिक तत्व अलग-अलग आधुनिक तरीकों का प्रयोग करके अलग-अलग लोगों को निशाना बनाते हैं और उनके मोबाइल फोनों तक अनाधिकृत तरीके से पहुँच करते हैं।
डीआईजी ने कहा, ‘‘इसके बाद, दोषी अपने आप को वरिष्ठ अधिकारियों/गणमान्य व्यक्तियों के रूप में पेश करते हैं और ऐमाज़ॉन गिफ्ट वाउचर के रूप में या मेडिकल एमरजेंसी के बहाने या किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति पैदा करके पैसों की माँग करते हैं।’’ उन्होंने आगे कहा कि आगे की जांच तकनीकी ढंग से की जा रही है और साईबर क्राइम टीमें बहुत से तथ्यों को एकत्र कर रही हैं और अपराध में शामिल दोषियों तक पहुँचने के लिए ज़रूरी कडिय़ाँ को जोड़ रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि वे बेकसूर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दोषियों को काबू करने के काफ़ी करीब हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2020-2021 के दौरान ऐसी घटनाएँ भी सामने आईं, जिसमें स्टेट साईबर क्राइम, पंजाब ने नेटवर्क को तोड़ते हुए देश के अलग-अलग हिस्सों से मुख्य आरोपियों को काबू करके बड़ी सफलता हासिल की।