Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

सुधीर सूरी पर गोली चलाने वाले अमृतसर के दुकानदार को किया काबू; हथियार भी बरामद

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस के डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को अमृतसर में सुधीर सूरी पर गोलियाँ चला कर मौत के घाट उतारने वाले अमृतसर के सन्दीप सिंह सन्नी निवासी कोट बाबा दीप सिंह के दुकानदार को काबू कर लिया है।
उन्होंने बताया कि कथित दोषी व्यक्ति, जोकि गोपाल मंदिर, अमृतसर के नज़दीक कपड़ों की दुकान चलाता है, के कब्ज़े से वारदात को अंजाम देने वाला हथियार .32 बोर का पिस्तौल भी बरामद किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक बीती दोपहर 3.40 बजे के करीब, अमृतसर के गोपाल नगर में गोपाल मंदिर के बाहर धरने पर बैठा था, जब उस पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोलियाँ चला दीं। उसे तुरंत एस्कॉर्ट अस्पताल अमृतसर ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।
डीजीपी यादव ने इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और बताया कि इस सम्बन्ध में आइपीसी की धारा 302 (कत्ल) और अन्य सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत थाना सदर अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि मामले की आगे जांच की जा रही है और पंजाब पुलिस जल्द ही मामले की तह तक पहुँच जायेगी। उन्होंने दोहराया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इस मामले में किसी भी साजिश का पर्दाफाश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस राज्य में शांति और सदभावना बनाई रखने के लिए वचनबद्ध है।
डीजीपी ने पंजाब की पुरानी भाईचारक सांझ के मिसाली रिकार्ड के बारे बताते हुये मीडिया वालों से अपील की कि वह अपने प्लेटफार्मों या सोशल मीडिया पर ग़ैर-प्रमाणित बातें/खबरें पोस्ट करने से गुरेज़ करें, इसके साथ ही अफ़वाहें फैलाने वालों के विरुद्ध सख़्त कानूनी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी।
उन्होंने कहा कि अमृतसर में स्थिति पूरी तरह काबू में है और वह इस मामले में हो रही कार्यवाहियों के बारे अपडेट करते रहेंगे।