Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

सुनार की दुकान से चोरी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एक फरार

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी पुलिस ने स्थानीय बाजार में स्थित एक सुनार की दुकान से चांदी के कंगन को सोना समझ चोरी करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जबकि घटनास्थल से फरार हुई तीसरी महिला के बारे में पूछताछ पूरी होने के बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया लागू की जाएगी।
जांच अधिकारी एएसआई सतवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन अज्ञात महिलाओं ने डेराबस्सी बाजार स्थित तरसेम चंद सुनार की दुकान से सोना समझकर सुभम नाम के व्यक्ति के बैग से चांदी की चूड़ी चोरी कर ली और वहां से मौके का फायदा उठाकर फरार हो गयी। सुनार को शक होने के उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से उक्त दो महिलाओं को काबू कर लिया। और डेराबस्सी पुलिस को सौंप दिया। (MOREPIC1)
जांच अधिकारी एएसआई सतवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिलाओं की पहचान रेलवे स्टेशन लुधियाना निवासी पूजा और भावना के तौर पर हुई है लेकिन असल में दोनों महिलाएं मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्हें कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है और तीसरी फरार महिला का नाम और पता पूछने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बाद ही फरार तीसरी महिला को भी गिरफ्तार किया जा सकेगा।

0 Comments