Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

सेक्टर 17 में सीवरेज का पानी गली और लोगों के घरों में भरा, लोग परेशान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृतिका:
यहां सेक्टर 17 में पानी की टंकी के पास की गली शाम उस समय तलाब में बदल गई, जब नगर काउंसिल के कर्मचारी दूषित पानी की लीकेज को देखने के लिए गली में गड्ढा खोद रहे थे। पिछले कई दिनों से पीने वाले पानी की सप्लाई लाइन में सीवरेज का पानी मिलने से लोगों के घरों में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही थी। लोगों ने इसका विरोध किया कि दूषित पानी से बीमारी फैलने का डर है और नगर काउंसिल के कर्मचारी धीमी चाल में काम कर रहे हैं।
मोहल्लावासी राजेश बग्गा, हिमांशु बग्गा, राजिंदर बग्गा, हरविंदर सिंह व अन्य ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पिछले कई दिनों से घरों में दूषित पानी की सप्लाई की जा रही थी। नगर काउंसिल में शिकायत दर्ज कराने के बाद पिछले चार दिनों से काउंसिल के कर्मचारी विभिन्न स्थानों पर लीकेज ढूंढ़ने के लिए गड्ढे खोद रहे हैं। एक घर के पास एक गड्ढा खोदा गया और लीकेज की तलाश की जा रही थी। इस स्थान पर सीवरेज पाइपलाइन पीने वाले पानी की सप्लाई की पाइपलाइन के पास चल रही थी। सीवरेज लाइन की मरम्मत के दौरान गड्ढे में सीवरेज का पानी भर गया। जब पीने के पानी की सप्लाई की गयी तो गड्ढे से सारा पानी बाहर आ गया। पानी इतना था कि चंद मिनटों में गली तलाब में बदल गई और गली में सारा सीवरेज का गंदा पानी भर गया और पानी घरों के अंदर तक चला गया।
लोगों ने यह कहते हुए विरोध किया कि पूरी गली में दूषित पानी भरने से सांस लेना मुश्किल हो गया है।
नगर काउंसिल अध्यक्ष रंजीत सिंह रेड्डी ने कहा कि समस्या मुरम्मत के कारण हुई है। जिसे ठीक कर दिया गया है।

0 Comments