Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

सैनिक की पत्नी से मकान मालिक ने किया बलात्कार, मामला दर्ज़

Read in:Hindi

अंबाला, फेस2न्यूज:
हरियाणा के अंबाला में मकान मालिक पर सैनिक की पत्नी से बलात्कार किए जाने और विरोध करने पर मारपीट के आरोप लगे हैं। मकान मालिक ने धमकाया कि किसी को बताने पर पूरे परिवार को जान से खत्म कर देगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरुप से राजस्थान निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी सैनिक से दूसरी शादी हुई थी। वह अपने पति के साथ अंबाला सिटी में किराए के मकान में रहती है। उसका पति फौज में ड्यूटी पर रहता था।
पीड़िता ने आरोप लगाए कि यहां मकान मालिक सोहन सिंह मौका पाकर उसके घर में घुसा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। यही नहीं, आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे कहा कि अगर वह किसी को इस बारे में बताएगी तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देगा। उसने अपनी दूसरी शादी होने के कारण और अपने बच्चों को देखते हुए अपना मुंह बंद रखा।
झूठ बोल घर ले गया, वहां फिर किया रेप
पीड़िता ने बताया कि 3 फरवरी को उसका पति बाहर गया हुआ था। पीछे से सोहन उसके घर आया और उसे कहने लगा कि आपके पति को कुछ हो गया है, जल्दी मेरे साथ चलो। वह आरोपी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। आरोप लगाए कि सोहन सिंह उसे अपने घर ले गया। यहां आरोपी ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। सेक्टर-9 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 323, 376 (236) व 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।