Tuesday, 20 October 2026
Breaking News
दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की फर्जी ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी, खाते से तीन बार ₹5,115 कट गई
हरियाणा Trending

सौ से अधिक प्रकाशकों की कृतियां हो रही प्रदर्शित, 15 से 22 जनवरी तक चलेगा पुस्तक मेला

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
“ज्ञान की रोशनी से रोशन होते हरियाणा” अभियान के तहत इस बार फिर यवनिका टाउन पार्क, सेक्टर-5, पंचकूला में सभी भारतीय भाषाओं के श्रेष्ठ किताबों के माध्यम से “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की अवधारणा साकार हो रही है।
पंचकूला पुस्तक मेला, “हरियाणा एक हरियाणवी एक” नारे की ध्वनि के तहत हरियाणा के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक नायकों को समर्पित है। पुस्तक मेले में विशेष रूप से साहित्य में राम को रेखांकित करते हुए राम मंडप आकर्षण का केंद्र होगा।
नेशनल बुक ट्रस्ट, साहित्य अकादमी नई दिल्ली , प्रकाशन विभाग, एनसीईआरटी भारत सरकार के साथ-साथ चिल्ड्रन बुक ट्रस्ट, गीता प्रेस, सुरुचि प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन समूह, वाणी प्रकाशन समूह, प्रकाशन संस्थान,हिंद युग्म, सामायिक प्रकाशन, एकलव्य प्रकाशन, रेक्ता फाउंडेशन समेत प्रकाशक भाग लेंगे।
ईबुक्स किताबों का होगा विशेष स्टाल:
अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड रीडर ईबुक्स पाठकों के लिए आकर्षण का केंद्र होगी। मेला परिसर में ऑडियो विजुअल माध्यम से नई पीढ़ी के पाठक ज्ञान गंगा में डुबकी लगा सकेंगे।
मेले का मंच बनेगा विमर्श का केंद्र:
एचवीपीएनएल के प्रबंध निदेशक डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि मेले में प्रतिदिन स्कूल एजुकेशन के माध्यम से छात्रों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जाएँगी। उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से 16 जनवरी को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक महिला बाल विकास विभाग के सहयोग से इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आसमान छूती बेटियां म्हारी लाडो, 17 जनवरी को परिवहन विभाग के सहयोग से आओ सड़क सुरक्षा का नायक बने, 18 जनवरी को साइबर युग में किताबें व ईबुक्स 19 जनवरी को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सहयोग से कृषि पत्रकारिता, 20 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नशा मुक्त समाज सशक्त राष्ट्र, 21 जनवरी को प्रदूषण नियंत्रण में मीडिया की भूमिका तथा 22 जनवरी वन विभाग के सहयोग से वृक्ष खेती से आत्मनिर्भर भारत पर्यावरण पत्रकारिता
तीन लाइब्रेरियों का होगा उद्घाटन:
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक डॉ.साकेत कुमार ने बताया कि मेले के उद्घाटन अवसर पर हरियाणा के ग्रामीण अंचल में बनाए जा रहे सरदार पटेल पुस्तकालय श्रृंखला के तहत तीन नवनिर्मित जिसमें करनाल के समानाबाहू, कुरुक्षेत्र के मोहड़ी व यमुनानगर जिले के धोलरा गांव में सीएम मनोहर लाल वर्चुअल माध्यम से पुस्तकालय का उद्घाटन करेंगे।
उद्घाटन अवसर पर नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा स्टोरी टेलिंग और कैलीग्राफी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। जिसमें छात्रों को प्रशिक्षित किया जाएगा। सूचना, जनसंपर्क एवं कला संस्कृति विभाग हरियाणा के सहयोग से 15 से 17 जनवरी को तीन दिवसीय राष्ट्रीय चित्रकला शिविर, 17 जनवरी को ट्राइसिटी के लेखक के माध्यम से कविता की संगत, 20 जनवरी को हरियाणा के प्रख्यात लोक गायक महावीर गुड्डू, 21 देश के प्रख्यात लोक गायक श्री प्रहलाद तिपानिया द्वारा कबीर के भजनों की संगीतात्मक प्रस्तुति के साथ हरियाणा की प्रसिद्ध सांस्कृतिक समूहों द्वारा लोक नृत्य एवं नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

0 Comments