Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

हरियाणा के नेता मुफ़्त में कर रहे हैं पंजाब के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल

Read in:Hindi

चंडीगढ, फेस2न्यूज:
कुछ समय पहले अगस्त के महीने में, जब हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पंजाब सरकार के हेलीकॉप्टर से हांसी पहुंचे, तो RTI कार्यकर्ता माणिक गोयल ने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला था। जो काफ़ी वायरल हुआ था और उसे लेकर पूरे राज्य में काफी विवाद हुआ था। पंजाब के लोगों और विपक्ष ने आम आदमी पार्टी पार्टी से सवाल किया था कि हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चुटाला पंजाब के एकमात्र हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं।
इन सभी सवालों के जवाब में आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने ट्वीट कर कहा था कि पंजाब का अन्य राज्यों के साथ हेलीकॉप्टर शेयरिंग का समझौता है जिसके तहत हरियाणा के उपमुख्यमंत्री पंजाब के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके साथ ही सिविल एवीएशन पंजाब की डायरेक्टेर सोनाली गिरी ने भी बयान दिया था कि पंजाब का अन्य राज्यों के साथ समझौता है जिसके तहत चौटाला पंजाब के हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल कर रहे हैं।  (SUBHEAD)
इन सबके बाद मानसा के एक RTI कार्यकर्ता मानिक गोयल ने पंजाब के सिविल एवीएशन विभाग में एक आरटीआई दायर की, जिसमें उन्होंने अन्य राज्यों के साथ हेलीकॉप्टर शेयरिंग समझौते की एक प्रति मांगी। 'RTI में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि पंजाब सरकार ने कभी किसी राज्य के साथ हेलीकॉप्टर शेयरिंग करने का समझौता किया ही नहीं।
मानिक ने कहा कि “मैं RTI में मिली जानकारी को पढ़कर हैरान रह गया। कैसे आम आदमी पार्टी और सिविल एवीएशन पंजाब के अधिकारी मिलकर लोगों से झूठ बोल रहे हैं। अगर अन्य राज्यों के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं है, तो चौटाला पंजाब का हेलीकॉप्टर क्यों लेकर जाते हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब इस हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल के लिए हरियाणा से किसी भी तरहका पैसा नहीं ले रहा है, यह सेवा नि:शुल्क दी जा रही है।
गोयल ने कहा, “मैंने पहले ही अपनी आशंका व्यक्त कर दी थी कि आम आदमी पार्टी और दुष्यंत चुटाला की पार्टी JJP हरियाणा में आगामी चुनाव में कोई समझौता करने जा रही है, जिसके तहत पंजाब का एकमात्र हेलीकॉप्टर उन्हें इस्तेमाल के लिए दिया जा रहा है। उनके मुख्य प्रवक्ता और अधिकारी जानबूझ कर इसके बारे में झूठ बोल रहे हैं।”
अंत में माणिक गोयल ने कहा कि AAP बदलाव के नाम पर वोट मांगकर सत्ता में आई है। अगर भविष्य में जेजेपी या दुष्यंत चुटाला के साथ आप का गठबंधन करने या फायदा उठाने की उनकी इच्छा है, तो करें लेकिन बदले में पंजाब के संसाधनों को न लुटाएँ। उन्होंने कहा कि सिविल एवीएशन विभाग बाकी सवालों के जवाब आरटीआई के जरिए देने से इनकार कर रहा है, जिसे वह अपील में लेंगे।