Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
हरियाणा Trending

हरियाणा पुलिस फिक्की स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा पुलिस ने प्रदेश का मान राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। राज्य पुलिस को शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया।
हरियाणा पुलिस का यह सम्मान ‘सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन‘ की श्रेणी में शुरू की गई आईटी आधारित पहल ‘केंद्रीकृत वाहन टोइंग प्रबंधन प्रणाली‘ के लिए दिया गया है।
हरियाणा पुलिस की ओर से सोनीपत के पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु गर्ग ने नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में यह पुरस्कार ग्रहण किया। गुरुग्राम में डीसीपी ट्रैफिक के पद पर रहते हुए उन्होंने इस मजबूत व्यवस्था की शुरुआत की थी।
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए हिमांशु गर्ग की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर मिली एक बार फिर से मिली यह पहचान समस्त पुलिस बल के लिए गर्व का क्षण है।
श्री गर्ग ने बताया कि इस प्रणाली को एक मजबूत और पारदर्शी टोइंग प्रणाली प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया था जो यातायात पुलिस और अन्य हितधारकों के स्वविवेक को कम करता है और साक्ष्य-आधारित टोइंग की सुविधा प्रदान करता है जिसकी निगरानी एक केंद्रीकृत स्थान से की जा सकती है। इसके अतिरिक्त, अधिकारी कार्यालयों में बैठकर जांच कर सकते हैं कि निर्धारित सड़कों पर टोइंग संचालन किया जा रहा है या नहीं। इस प्रणाली से क्रेन-वाइज़ प्रदर्शन पर भी नजर रखी जा सकती है।