Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
“विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई
हरियाणा Trending

हरियाणा में सिविल जजों की पदों को तुरंत भरने की मांग

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा जुडिशल स्टूडेंट यूनियन चंडीगढ़ ने बैठक करके 139 सिविल जजों की खाली पोस्टों को तुरंत भरने की मांग की। यूनियन के प्रधान वरुण सैनी ने बताया कि 139 सिविल जज के पद खाली पड़े हुए हैं और उनको भरने के लिए पिछले 2 सालों से सरकार कोई भी उपक्रम नहीं कर रही है; ऐसे तो एलएलबी कर रहे हरियाणा के लाखों नौजवान ताउम्र इंतजार ही करते रह जाएंगे व ओवर एज हो जाएंगे। गौरतलब है कि पिछले इम्तिहानो में लगभग 100000 जुडिशल एक्सपीरियंस ने प्रिलिमनरी एक्जाम दिया था जिसमें से लगभग 3000 स्टूडेंट्स ने क्वालीफाई किया लेकिन सिर्फ 117 कैंडिडेट को सिविल जज हरियाणा की नियुक्ति दी गई। यूनियन के पदाधिकारियों ने इन भर्तियों पर भारी अनियमितताओं का भी आरोप लगाया। यूनियन के अधिकतर सदस्य सिविल जज की तैयारी छोड़कर अपने अपने एरिया के कोर्ट में मुंशी या फिर जूनियर एडवोकेट की नौकरी करने को मजबूर हो गए हैं। यूनियन ने ट्वीट करके हरियाणा के सीएम व प्रधानमंत्री से इस मामले पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग की है।