Tuesday, 16 June 2026
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस: विश्वास फाउंडेशन ने ट्राईसिटी में किया 164 यूनिट्स रक्त एकत्रित विकास धवन आरएलडी के महासचिव नियुक्त संपूर्ण भारतीय बैरवा विकास संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने थामा आरएलडी का दामन म्यांमार राष्ट्रपति की भारत यात्रा: आशा और निराशा के बीच संतुलन की तलाश 20 ग्राम हेरोइन सहित तीन युवक गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की सप्लाई नेटवर्क की जांच  बिजली आपूर्ति बंद रहने से परेशान लोगों ने बिजली दफतर में दिया धरना उत्तराखंड में मिलने वाली 100 वन खाद्य वनस्पति निःशुल्क फाइब्रो स्कैन, मैमोग्राफी एवं स्वास्थ्य जांच शिविर में 152 ने कराई जांच अबोहर में 13 जून को ओबीसी महासम्मेलन रैली आप विधायक की शह पर करोड़ों रुपए की फसलें लूटने का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार
हरियाणा Trending

हुक्का चलाने पर 85 सचांलक गिरफ्तार, 44 मामले, 353 हुक्के बरामद

Read in:Hindi

पंचकूला, फेस2न्यूज:
पुलिस की अलग अलग टीमों ने क्लब, लॉंज बॉर, होटल, रेस्ट्रोंरेंट में छापामारी करते हुए पिछले वर्ष 39 मामले दर्ज करके 80 क्लब सचालकों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 331 हुक्के बरामद किए गऐ। इसी कार्रवाई में इस वर्ष अब तक पुलिस ने 5 क्लबो पर मामले दर्ज कर 5 क्लब सचांलको को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास कुल 22 हुक्के बरामद किए जा चुके है । (SUBHEAD)
इसके अलावा पुलिस कमिश्रर ने बताया कि शहर में पुलिस की अलग अलग टीमें तैनात की हुई है जिनके द्वारा लगातार छानबीन निगरानी की जा रही है और जिला में अवैध हुक्का को लेकर शहर में हुक्का पर बैन करते हुए धारा 144 लागू की हुई है।
यदि कोई क्लब बॉर, लॉंज बॉर, होटल, रेस्ट्रोंरेंट, इत्यादि कानून की उल्लंघना करता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरन्त कानून की उल्लंघना करने पर मामला दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा पुलिस नें अवैध हुक्का की सख्त कार्रवाई में 10 क्लबो, रेस्ट्रोरेंटो द्वारा अवैध हुक्का चलानें पर को लाइसेंस रद्व करवाकर बंद करवाया गया है।
इसके अलावा पुलिस कमिश्रर ने बताया कि पुलिस की अलग-2 रेडिंग पार्टी छापामारी कर रही है अगर निगरानी के दौरान कोई क्लब, रेस्ट्रोरेंट हुक्का चलाता पाया गया तो उसके खिलाफ तुरन्त आदेशो की उल्लंघना करने का मामला दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जायेगी। पुलिस कमिश्रर ने बताया कि हुक्के में परोसे जाना वाला तबांकू में निकोटिन होता है जो स्वास्थ्य के लिए बहूत हानिकारक है। जिसे बैन किया हुआ है।
पुलिस कमिश्रर ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी क्लब बॉर, लॉंज बॉर, होटल, रेस्ट्रोंरेंट, इत्यादि में आपको पास अवैध हुक्का को लेकर कोई सूचना है तो इस बारे तुरन्त मेरे नम्बर 74190-00001 पर भेजें। अवैध हुक्का चलानें पर किसी भी क्लब सचालंक, बार इत्यादि को बख्शा नही जायेगा।
इसी प्रकार आगे भी कोई क्लब बॉर, लॉंज बॉर, होटल, रेस्ट्रोंरेंट,इत्यादि हुक्का परोसता पाया गया तो धारा 144 की उल्लंघना करने पर उसके खिलाफ तुरन्त सख्त कार्रवाई की जायेगी। शहर में हुक्का पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध है।